गढ़वा: शहर के मजार से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Garhwa, Garhwa | Mar 31, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के पुरानी बैल बाजार सोनपुरा स्थित निमिया स्थान के पास स्थित हजरत मलंग शाह दाता एवं हजरत मिल्की शाह दाता मजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात अज्