बिहारीगंज: भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में मनाई गई मातेश्वरी जगदंबा की पुण्यतिथि
बिहारीगंज के विश्वकर्मा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 61वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। बीके अर्चना दीदी ने कहा कि मातेश्वरी त्याग, तपस्या और परमात्मा में अटूट विश्वास की प्रतिमूर्ति थीं। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।