शुक्रवार सुबह हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के डेली मार्केट में भीषण आग देखने को मिली , अहले सुबह ही डेली मार्केट के एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई जिसकी खबर व्यवसाईयों ने हजारीबाग के दमकल विभाग को दी । खबर लिखे जाने तक तीन दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है