हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में गुरूवार को हज़ारीबाग समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मनरेगा योजना व आवास योजना सहित कई योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रति पंचायत औसतन 2.6 योजनाएं संचालित की जा रही हैं।