हज़ारीबाग: गणतंत्र दिवस-2024 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न
गणतंत्र दिवस-2024 की तैयारियों को लेकर गुरूवार को उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न हुई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम हजारीबाग स्टेडियम कर्जन ग्राउण्ड में होगा। जहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद विभिन्न प्रकार के आकर्षक झांकियों की प्रस्तुती होगी।