अररिया: अररिया नगर परिषद में आयोजित हुई 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक
Araria, Araria | Apr 8, 2026 अररिया नगर परिषद की 13वीं सामान्य बोर्ड बैठक बुधवार को मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कुल 29 नगर पार्षदों में से मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद समेत मात्र 18 पार्षद ही उपस्थित हो सके, जबकि 13 पार्षद इस बार भी अनुपस्थित रहे। कुछ अनुपस्थित पार्षदों को बैठक स्थल पर पर्दे के पीछे से नजर रखते देखा गया।