टूंडला: आगरा में शादी समारोह से लौट रहे युवक की डौकी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गार्डन निवासी एक युवक आगरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रविवार रात्रि वहां से वापस लौट रहा था। तभी थाना डौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।