बिक्रमगंज: युवक ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, बिक्रमगंज में मां-बाप को भी पीटने का आरोप, पति, सास-ससुर पर कार्रवाई जारी है
मैधरा गांव में एक विवाहिता और उसके माता-पिता के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी शनिवार को बिक्रमगंज थाने में विवाहिता गोल्डी कुमारी ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, गोल्डी कुमारी पति से विवाद के कारण लगभग दो साल से काराकाट थाना क्षेत्र के करूप स्थित अपने मायके में रह रही थीं।