गैरतगंज: गैरतगंज में स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरतगंज, जिला रायसेन के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी जी के चित्र पर सूत की माला एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धा