बिंदकी: भवानी सिंह का पुरवा और नोनारा गांव में आग लगने से 5 बीघा गेहूं की फसल जली
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानी सिंह का पुरवा गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 2:30 बजे अज्ञात कारण से राजेंद्र की दो बीघा गेहूं की पकी फसल जल गई। हल्का लेखपाल रजत को मामले की जानकारी दी गई। इसी प्रकार जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से राम प्रताप तथा बीना देवी की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।