महाराजगंज: शेखपुर समोधा के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में रिक्शा पलटा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
28 जुलाई मंगलवार की दोपहर 2 बजे ई रिक्शा एवं बाइक मे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई रिक्शा सड़क मार्ग पर पलट गया। ई रिक्शा व बाइक सवार समेत कुल पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों मे चीख पुकार मच गई।आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।