जयसिंहनगर: गांधिया में सीईओ ने एसआईआर अभियान के तहत मतदान केंद्रों में डिजिटलीकरण कार्यों का निरीक्षण किया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्रीमती शिवानी जैन ने रविवार की दोपहर 1 बजे लगभग विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत मतदान केंद्र गांधिया में डिजीटलाइजेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी.एल.ओ. ऐप में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक को 100 प्रतिशत अपलोड करने का निर्देश दिया।