पौड़ी: भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का भव्य स्वागत हुआ
Pauri, Garhwal | Oct 1, 2025 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के आज भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे मजबूत और शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।