रामसनेही घाट: राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सूरजपुर में सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का शिलान्यास किया
विकासखंड बनीकोडर के ग्राम सूरजपुर में 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र (बारात घर)का राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने शिलान्यास किया। राज्य मंत्री ने कहा यह सामुदायिक केंद्र विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों की शादी बारात ठहरने तथा विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।