झालरापाटन: झालावाड़ स्वास्थ्य शिविर का दूसरा दिन, नाभि झटका प्रयोग का अभ्यास कराया, सम्यक आहार की जानकारी दी गई
झालावाड़ में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में दूसरे दिन रविवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि शिविर का समय आधा घंटा पहले सुबह 5:30 बजे कर दिया गया था, इसके बावजूद राधा रमण ग्राउंड महिला-पुरुषों और युवक-युवतियों से खचाखच भरा रहा।आयोजकों ने बताया कि रविवार दोपहर को परम आलय जी झालावाड़ पहुंच जाएंगे।