बागपत: गठिना पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की टूटी पटरी, दर्जनों किसानों की फसलें हुईं जलमग्न
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2026 शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जनपद बागपत क्षेत्र के गठिना पुल के निकट पूर्वी यमुना नहर की पटरी अचानक टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में तेजी से पानी भर गया। देखते ही देखते दर्जनों किसानों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी रूप से रोकने का प्रयास किया।