राजियासर थाना क्षेत्र के रायांवाली गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में थाना में 2 अज्ञात जनों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस से रविवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर दिलीप कुमार सोनी की ओर से रिपोर्ट दी गई है। जिसमें 2 जनों पर दुकान में घुसकर नकदी और 50-60 ग्राम सोने के आभूषण व 6 से 7 किलो चांदी के आभूषण चुरा लेने का आरोप लगाया गया है।