चायल: थाना पिपरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम पर हुआ हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
तहसील चायल के कसेंदा स्थित भारत पेट्रोलियम टंकी के पास ओवरलोड मोरम वाहनों की चेकिंग के दौरान खान निरीक्षक की टीम पर हमला किए जाने के मामले में पिपरी पुलिस ने सोमवार 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि 29 मार्च को चेकिंग के दौरान वाहन चालकों व अन्य लोगों ने एकजुट होकर टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें खान निरीक्षक समेत कई घायल थे!