अमृतपुर: अमृतपुर कस्बा स्थित प्राचीन अस्तल ठाकुरद्वारा में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव, जमकर हुई आतिशबाजी
पीएम मोदी ने 22 जनवरी को देश वासियों को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया था। सोमवार शाम को फर्रुखाबाद में जगह जगह दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। अमृतपुर कस्बा स्थित प्राचीन अस्तल ठाकुर द्वारा पर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान के नेतृत्व में बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।दीपों से जय श्री राम सहित कई आकृति भी बनाई गई।