मड़िहान: थाना संत नगर पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
वादी सुनील कुमार सिंह निवासी मुलापुर जनपद भदोही द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की हेरा फेरी करने के संबंध में लिखित तहरीर दी जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसी क्रम में आज उप निरीक्षक धनंजय कुमार पुलिस टीम द्वारा मूखबीर के सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त शुभम सिंह निवासी सेमरी मगरहा थाना संत नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा