मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार गांव में किराने की दुकान में घुसे चोर 40000 नगद सहित सामान पर किए हाथ साफ
राजगढ़ थाना क्षेत्र की नदी हार गांव के एक किराने की दुकान में रात में घुसे अज्ञात चोरों ने 40000 नगदी सहित 25000 का सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो इधर-उधर बिखरा हुआ सामान तथा गल्ले से रुपए गायब देख उसके होश उड़ गए। दुकान में चोरी होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने। सीसीटीवी में कैद हुए चोरों की पहचान कर ली है।