सैदपुर: छोटे शहर के क्रिकेटर को मिला बड़ा प्लेटफॉर्म, सैदपुर के यशोवर्धन सिंह की MPL में एंट्री, 2 लाख की बोली लगी
सैदपुर के युवा क्रिकेटर यशोवर्धन सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के सीजन-4 की शनिवार को हुई नीलामी में उन्हें नॉर्थ मुम्बई पैंथर्स ने 2 लाख रुपये में खरीदकर टीम का हिस्सा बना लिया। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी सामने आते ही समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।