लातेहार: लातेहार पुलिस ने डुरुआ में किया जनसंवाद कार्यक्रम, डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कुमार गौरव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लातेहार। आज दिनांक 17.06.2026 को लातेहार पुलिस के द्वारा ग्राम डुरुआ में जनता के साथ विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।