बरेली: डेढ़ साल में धंस गया चौपाल पुल, किसानों ने छेड़ा संग्राम, अब ₹1.45 करोड़ से शुरू हुआ पुनर्निर्माण
बरेली के चौपाल पुल की जर्जर हालत से परेशान जनता के लिए राहत की खबर आई है। किसान एकता संघ के एक साल लंबे आंदोलन, पदयात्रा और प्रशासनिक दबाव के बाद पुल के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया। 1.45 करोड़ का बजट पास हुआ। कार्य शुरू होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई, हालांकि रास्ता बंद होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।