मनोहरथाना: मनोहरथाना में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन
मनोहरथाना कस्बे में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के अंतर्गत विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली ने पूरे क्षेत्र में जन जागरूकता का प्रभावशाली संदेश प्रसारित किया। नगर पालिका से थानेश्वर महादेव मंदिर तक वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत विशाल जागरूकता रैली का आयोजन उत्सव व गरिमा मय वातावरण में किया गया।