निम्बाहेड़ा: प्याज के कट्टों में छिपाकर नशे की तस्करी, निम्बाहेडा सदर पुलिस ने 30 किलो डोडाचूरा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वंडर पुलिया के पास हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब पासिंग ट्रक की तलाशी में प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 30 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक जब्त कर