अररिया: पलासी के मोहनिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप, किया गया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 25, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखा पंचायत के मोहनिया गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पलासी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।