हज़ारीबाग: ऑनलाईन जन्म-मृत्यु निबंधन/प्रमाण पत्र निर्गत करने संबंधी जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
जन्म-मृत्यु पंजीयन को लेकर सीआरएस पोर्टल में किए गए अपग्रेडेशन को लेकर निबंधन ईकाइयों लिए हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार एक दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन उपाधीक्षक सह निबंधक सदर अस्पताल,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निबंधक जन्म मृत्यु ,सभी प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक आदि को प्रशिक्षण दिया गया|