हज़ारीबाग: पीजीटी परीक्षा को लेकर हज़ारीबाग़ में अभियार्थियो में रोष,सीएम का किया पुतला दहन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित पीजीटी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है । देर शाम हज़ारीबाग़ में दर्जनों कोचिंग संस्थानों के माध्यम से पीजीटी बहाली को लेकर बाबुगावँ कोर्रा में हज़ारो छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,चंपई सोरेन,व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पुतला दहन किया |