रामगढ़: रामगढ़ में मंदिर की तैयारी मातम में बदली, तेज बारिश में पिलर गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Ramgarh, Alwar | Jul 11, 2026 रामगढ़ कस्बे की शिव कॉलोनी में मंदिर में होने वाली मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और रामायण पाठ की तैयारियां शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में बदल गईं। तेज बारिश और आंधी के दौरान मंदिर की छत पर बनी ईंटों की दीवार से जुड़ा सीमेंट का पिलर अचानक ईंटों सहित नीचे गिर गया। उस समय 45 वर्षीय चेतराम पुत्र मोतीराम मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर रहे थे।