चीनोर: ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा भाजपा ने मध्य प्रदेश में 18 सालों में एक भी उद्योग नहीं दिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे थे यहां पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि भाजपा ने 18 सालों में एक भी उद्योग मध्य प्रदेश को नहीं दिया है।