कोल: नोरंगाबाद में पुरानी रंजिश के चलते दंबगों ने सब्जी लेकर आ रहे युवक को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा, घायल अस्पताल में भर्ती
Koil, Aligarh | Mar 8, 2024 थाना गांधीपार्क इलाके के नोरंगाबाद में सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट कर किया घायल। घायल युवक मनीष गोस्वामी ने पुलिस को अवगत करवाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए घायल को जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा और कार्यवाही की बात कही।