कोल: सोमना रोड़ पर कार की टक्कर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 8, 2024 थाना खैर के सोमना रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गोविंद अपने गांव रायपुर दलपतपुर से अपनी नौकरी पर गुडगांव जा रहा था तभी सोमना रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद गोविंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।