कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत बस ने मारी कार को टक्कर, कार में बैठे लोग हुए गंभीर रूप से घायल
Koil, Aligarh | Mar 8, 2024 अनियंत्रित बस की टक्कर की वजह से कार सवार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घायल लोगों के परिवार के अन्य व्यक्ति ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। परिवार के व्यक्ति के द्वारा शुक्रवार करीब 11 बजे पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी है।