हमीरपुर: देवगांव में नाला क्षेत्र पंचायत का निर्माण करेगा, ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ
देवगांव के वाशिंदों को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए पत्योरा मार्ग किनारे करीब 50 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत ने नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने विधि विधान के साथ पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया। तीन वर्ष पूर्व सुमेरपुर से पत्योरा तक लोनिवि द्वारा आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसके बनने से देवगांव