हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के विंध्यवासिनी मंदिर रोड़ में महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भाई परमानन्द बलि पथ के अडिग राही थे, इनके देश के प्रति योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता है।