विदिशा नगर: एक साल की मासूम के गले से सोने का लॉकेट चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद
जिला अस्पताल में एक साल की मासूम बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। शमशाबाद निवासी परिवार अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आया था। इसी दौरान पानी भरते समय अज्ञात बदमाश बच्ची के गले से लॉकेट निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने रविवार दोपहर 12:00 बजे अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।