कौआकोल: कौआकोल के ग्रामीण इलाकों में ताजिया का पहलाम कराया गया, मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ
Kawakol, Nawada | Jun 26, 2026 कौआकोल प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से ताजिया का पहलाम कराया गया।इस दौरान भंडारी,चिहुटिया, बिशनपुर लालपुर,महुडर आदि क्षेत्रों में भाईचारे का माहौल देखने को मिला। गांवों में युवाओं एवं अकीदतमंदों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया, जो निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला स्थल तक पहुंचा।