राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव चार दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे
विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव चार दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर रहेंगे। दिनांक 25 जुलाई से 28 जुलाई तक ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 26 जुलाई को प्रात: 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक जनों से उनके निवास पर जाकर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक सामाजिक जनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 27 जुलाई को प्रात: 10 बजे से छात्रावास, विद्यालय एवं बस्तियों का भ्रमण सहायक आयुक्त, जिला संयोजक अनुसूचित जाति विकास व जिला शिक्षा अधिकारी के साथ करेंगे। दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे, जिनमें क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, महापौर, पार्षदगण, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शामिल होंगे।
आयोग के अध्यक्ष 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे से नगर निगम के बाल भवन सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवी नागरिक शामिल रहेंगे। 28 जुलाई को प्रात: 10 बजे बरार धानुक समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 01 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा एवं शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 4 बजे जिला पंचायत कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 28 जुलाई को शाम 5 बजे नगर निगम आयुक्त कार्यालय में नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शनिवार को चितौरा रोड झांकरी ग्राम मदनपुरा गोहद में पहुँचकर अनुसूचित जाति परिवार में पीड़ित परिजनों से भेंट की और विस्तार से चर्चा की।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026