शाजापुर: शाजापुर में '4 मई, ममता गई' के नारों से गूंजा शहर, बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
शाजापुर में सोमवार शाम पश्चिम बंगाल मैं प्रचंड जीत और असम के चुनाव परिणामों में भाजपा की शानदार सफलता पर जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार विजय उत्सव मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर झूमे। पूरा भाजपा कार्यालय भारत माता की जय मोदी-मोदी और 4 मई, ममता गईजैसे नारों से गूंज उठा।खास तौर पर बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशी सांझा की.