डुमरांव: डुमरांव अंचल में भूमि जनता दरबार में 12 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा, भीड़ बढ़ने पर चैंबर से हॉल में शिफ्ट हुई सुनवाई,
Dumraon, Buxar | Jun 6, 2026 डुमरांव अंचल कार्यालय में आयोजित भूमि जनता दरबार इस बार पूर्व के मुकाबले अधिक प्रभावी और परिणामकारी साबित हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों और त्वरित कार्रवाई के कारण यह जनता दरबार चर्चा का विषय बन गया। शनिवार सुबह 11 बजे से ही अंचल कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।