फारबिसगंज: झिरूवा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के झिरूवा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल व्यक्ति झिरूवा निवासी मोहम्मद नफील बताएं जा रहे हैं.