गाज़ीपुर: 9 महीने से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा, सरजू पांडेय पार्क में किया जोरदार प्रदर्शन
गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पिछले 9 महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि वे सिलिकॉन बिजिनेस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।