बेगूसराय: रिफाइनरी थाना पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
रिफाइनरी थाना की पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसके तहत गुप्त सूचना के आधार पर रिफाइनरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.