सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
Sagri, Azamgarh | Jun 16, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जीयनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा अपनी हमराह पुलिस टीम के अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव, निवासी ग्राम दाउदपुर थाना जीवनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है ।