सिवनी में सोमवार को कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय बैंकर्स समिति (DLBC) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैंकवार एनपीए, सीडी रेशो, आरआरसी वसूली और केसीसी वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम ऋण उपलब्ध कराया जाए।