नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी (सीपीओ) असांगवा चुआ एओ ने शनिवार की संध्या 7 बजे रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ शेखपुरा के नवपदस्थापित जिलाधिकारी शेखर आनंद, डीडीसी संजय कुमार, एसडीएम रोहित कर्दम, ओएसडी ललन भारती, जिला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार पांडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।