दरभा: पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों ने दी झीरम कांड की 13 वीं बरसी पर झीरम घाटी पहुंच ,शहीदों को श्रद्धांजलि
Darbha, Bastar | May 25, 2026 झीरम शहीद दिवस पर दरभा के झीरम घाट पहुंचकर पूर्व विधायक राजमन बेंजाम व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार सहित कांग्रेसियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया गया। बता दें कि 25 मई 2013 में 13 वर्ष पूर्व बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के झीरम घाटी में कांग्रेस काफिले में हुए नक्सली हमलें में कांग्रेसी नेता शहीद हो गए थे।