कनवास: धुलेट में आयोजित रामनवमी मेले में आतिशबाजी के साथ किया 51 फीट रावण के पुतले का दहन
Kanwas, Kota | Apr 19, 2024 कनवास के धुलेट में रामनवमी उत्सव को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित रामनवमी मेले में आतिशबाजी के साथ 51 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। बुधवार को मेले का उद्धाटन मेला मैदान में किया गया था। शुक्रवार को मेले लगी मनोरंजन की दुकानों पर बच्चो ओर बड़ो ने लुफ्त उठाया वही महिलाओं ने खरीद दारी की। इस दौरान मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस के खासा इंतजाम रहे।