कनवास: कुंकडाखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर पर भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित ऊर्जा मंत्री ने की शिरकत
Kanwas, Kota | Apr 17, 2024 कनवास उपखंड क्षेत्र के कुंकडाखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर पर भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत की। इस दौरान मंत्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।